सरकारी योजनाओं से महिला सशक्तिकरण को मिल रही नई गति : मंत्री दीपिका पांडे सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय और झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला “संगठन, स्वास्थ्य, समृद्धि: खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर महिला समूहों की सहभागिता” का रांची में सफल आयोजन हुआ। इस कार्यशाला में झारखंड सहित 14 राज्यों की भागीदारी रही, जहां खाद्य, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता से जुड़े नवाचारों की प्रदर्शनी लगाई गई। झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने स्टॉल्स का अवलोकन करते हुए प्रतिभागियों से उनके नवाचारों और सामुदायिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने महिला स्वास्थ्य को आर्थिक विकास का दर्पण बताते हुए कहा कि राज्य की 32 लाख ग्रामीण महिलाएं सामाजिक बदलाव की अग्रदूत हैं। कार्यशाला के पहले दिन JSLPS के सीईओ अनन्य मित्तल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। राजस्थान, छत्तीसगढ़, जम्मू-कश्मीर और झारखंड की एफएनएच कैडर सदस्यों ने पोषण वाटिका, माहवारी स्वच्छता जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए। मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि ‘सर्वजन पेंशन योजना’, ‘मंईयां सम्मान योजना’ जैसी पहलों से महिला सशक्तिकरण को गति मिल रही है। सखी मंडलों और सेतु दीदियों के माध्यम से स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मानसिक कल्याण के क्षेत्र में सामुदायिक चेतना बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि इन विषयों पर ठोस परिणाम तभी आएंगे जब मनरेगा, जल जीवन मिशन, शिक्षा विभाग, आंगनवाड़ी केंद्र और पंचायतें मिलकर कार्य करें। उन्होंने झारखंड में महिला स्वयं सहायता समूहों की भूमिका की सराहना करते हुए CLF फंड, दीदी बाड़ी, अबुआ आवास, बिरसा हरित ग्राम और पोषण वाटिका जैसी योजनाओं को महिला नेतृत्व के लिए क्रांतिकारी बताया। महिलाएं अब केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि समाज में बदलाव लाने वाली लीडर्स बन रही हैं। सरकारी योजनाओं और महिला समूहों के इस समन्वित प्रयास से राज्य में स्वस्थ, सशक्त और समृद्ध समाज के निर्माण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन