सरकारी स्कूलों में ड्राप आउट बच्चे हुए तो गिर सकती है गाज ; 61 सदस्यीय टीम करेंगी जांच

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची । सरकारी स्कूलों में ड्राप आउट बच्चे वापस लौटे या नहीं, इसकी जांच होगी। इसे लेकर सभी 24 जिलों के लिए अलग-अलग गठित राज्य स्तरीय टीम बुधवार से स्कूलों का निरीक्षण करेगी।झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद में इसे लेकर राज्य स्तरीय टीम को प्रशिक्षण दिया गया। इस क्रम में राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने 61 सदस्यीय टीम को कई आवश्यक निर्देश भी दिए।

राज्य स्तरीय टीम को संबोधित करते हुए निदेशक ने “सुबह नाश्ते से पहले निरीक्षण” का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि गर्मी के कारण स्कूलों का समय सुबह साढ़े ग्यारह बजे तक ही है।  ऐसे में बच्चों से बात कर स्कूल की जमीनी हकीकत का पता लगाने के लिए सभी टीमें अहले सुबह ही फील्ड में भ्रमण के लिए निकल जाएं। कहा कि दो-तीन वर्ष में लगातार जिस स्कूल में आउट ऑफ स्कूल बच्चों का आंकड़ा नहीं सुधर रहा है, वहां अनिवार्य रूप से जाएं।

स्कूलों में शिशु पंजी सर्वे की गहनता से जांच करे। उन्होंने टेबल वर्क नहीं करने की चेतावनी भी दी।  निदेशक ने कहा कि बीआरपी और सीआरपी अपना काम नहीं कर रहे हैं, तो उसकी रिपोर्ट दें। उनके विरुंद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने टीम के सदस्यों को भ्रमण के दौरान आचरण में गंभीरता लाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने जीरो ड्राप आउट की जमीनी हकीकत जानने का निर्देश दिया।कहा कि स्कूल का दावा सही है, तो उसे प्रोत्साहित किया जाएगा और दावा भ्रामक पाए जाने पर स्कूल के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।स्कूलों में 75 प्रतिशत उपस्थित है या नहीं, इसकी भी जांच होनी चाहिए। बताते चलें कि स्कूलों का निरीक्षण 20 मई तक होगा। टीम को 27 मई तक रिपोर्ट देने को कहा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर

पाकुड़: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026

पाकुड़ में रात्रि चौपाल से SIR अभियान को मिली रफ्तार, 200 से अधिक गणना प्रपत्र हुए जमा

पाकुड़: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान-2026 को गति देने के उद्देश्य से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के आदिवासी बहुल