रांची: अखिल भारतीय सवर्ण मोर्चा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी समय में प्रस्तावित विशाल विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदर्शन को लेकर रणनीति और तैयारियों पर विचार-विमर्श किया गया।
मोर्चा की ओर से बताया गया कि प्रस्तावित प्रदर्शन में UGC एक्ट हटाने, SC-ST एक्ट हटाने, राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन करने और कानून, बजट एवं योजनाओं में सवर्ण समाज को बराबरी देने समेत विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर लगातार संगठनात्मक स्तर पर काम किए जाने की बात कही गई।
बैठक में प्रदेश सवर्ण मोर्चा अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अलावा कामेश्वर सिंह, रमेश सिंह, सुशील वाजपेयी, ढ़ुनमुन सिंह, उमाकांत सिंह, कमल ठाकुर, भारत बंसल, सुशील सिंह, राजेश सिंह, रंजन कुमार मिश्रा, संतोष सिंह, अशोक कुमार सिंह दिपू, विशाल सिंह, मनोज कुमार मिश्रा, अजय झा भोला, विकास सिंह, राकेश सिंह, मुकेश सिंह, भारत वीर सिंह, संजय कुमार, कार्तिकेय प्रताप सिंह, एल सिंह और उज्जवल मिश्रा सहित अन्य सवर्ण समाजसेवी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
बैठक में आगामी विरोध प्रदर्शन को लेकर संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने सहित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।





