सहरसा: स्व. महेंद्र नारायण खां की स्मृति में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, मरीजों को मिला परामर्श और जांच का लाभ

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा: ग्राम पंचायत पड़री स्थित बजरंगवली स्थान में स्वर्गीय महेंद्र नारायण खां (गवैया) की स्मृति में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

स्वास्थ्य शिविर में डॉ. मानस मनुराज झा (एमबीबीएस, डीएनबी), डॉ. ऋषभ कुमार बिमल (बीडीएस) तथा डॉ. अतुल भारद्वाज (पीएचडी, बायोकेमिस्ट्री) ने मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में मरीजों को निःशुल्क दवा और आवश्यक जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई।

इस आयोजन को सफल बनाने में रमन कुमार खां (डब्ल्यू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं मनोरंजन कुमार खां, गजेंद्र नारायण खां, सुधांशु शेखर खां, सुधीर कुमार, अंकित झा, चेतन कात्यायन, आनंद झा, प्रमोद कुमार सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग दिया।

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीणों ने आयोजन की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

लिट्टीपाड़ा की सभी पंचायतों में 15 अगस्त को होगी विशेष ग्राम सभा, बीडीओ ने दिए निर्देश

लिट्टीपाड़ा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर लिट्टीपाड़ा प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को उनके

पाकुड़ में 5 डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन, उठाई आवाज

पाकुड़। बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिवसीय कार्यप्रणाली लागू करने की मांग को लेकर बुधवार को आरबीओ पाकुड़ के समक्ष स्टाफ एसोसिएशन एवं ऑफिसर्स एसोसिएशन के

पाकुड़ के रानीपुर चेक पोस्ट पर खनन विभाग की देर रात दबिश, जांच सख्त करने के निर्देश

हिरणपुर अंचल में जिला खनन पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेखों और वाहनों की जांच व्यवस्था का लिया जायजा पाकुड़। जिले में अवैध

महेशपुर में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

महेशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से भाजपा महेशपुर मंडल की