सांसद के निर्देश का दिखने लगा असर, कुर्सेला में कटाव निरोधी कार्यों में आई तेजी: सुनील कुमार यादव

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: कटिहार लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक शिष्टमंडल के साथ कुर्सेला के कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

निरीक्षण के बाद सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कहा कि इससे पहले सांसद तारिक अनवर ने स्वयं कटावग्रस्त क्षेत्रों का दौरा किया था, जहां कटाव निरोधी कार्यों में कई कमियां सामने आई थीं। इसके बाद सांसद ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए थे और कार्य में तेजी लाने पर जोर दिया था।

उन्होंने कहा कि अब सांसद की बैठकों और निर्देशों का सकारात्मक असर जमीन पर दिखाई दे रहा है। कटाव निरोधी कार्य पहले की अपेक्षा अधिक तेज गति और बेहतर गुणवत्ता के साथ कराया जा रहा है। इससे गंगा कटाव से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों में भरोसा बढ़ा है और बाढ़ व कटाव से प्रभावित गांवों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।

सुनील कुमार यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रही है और सांसद तारिक अनवर स्वयं पूरे कार्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यदि इसी गति और गुणवत्ता के साथ कार्य जारी रहा तो कटाव की समस्या पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकेगा।

दौरे के दौरान कांग्रेस के शिष्टमंडल ने स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान कराने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर दिलीप विश्वास, डॉ. सत्यनारायण, मोहम्मद सलीम, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल यादव, देवेंद्र महतो, हरिमोहन चौधरी, पप्पू कुमार, इम्तियाजुल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा लोक अदालत में 11 मामलों का हुआ निष्पादन, ₹21,600 की हुई वसूली

गोड्डा: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) के तत्वावधान में शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न

मेहरमा में एसआईआर-2026 कार्यों का बीडीओ ने किया निरीक्षण, समयबद्ध और त्रुटिरहित कार्य के दिए निर्देश

मेहरमा: प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अभिनव कुमार ने शनिवार को मेहरमा प्रखंड के बलबड्डा, कोकरा मिलिक, ढोढ़ा, मेघनाद सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर

29 जुलाई तक एसआईआर-2026 के गणना प्रपत्र जमा करें : उपायुक्त

गोड्डा: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत जिले में 29 जुलाई तक गणना चरण संचालित किया जा रहा है। उपायुक्त सह जिला

शिक्षा सुधार को लेकर छात्रों के आंदोलन को अधिवक्ताओं का नैतिक समर्थन, गोड्डा में हुई बैठक

गोड्डा: जिला अधिवक्ता संघ के नए भवन में अधिवक्ता सह लोकमंच सचिव सर्वजीत झा की अध्यक्षता में शिक्षा सुधार को लेकर देशभर में चल रहे