साल के पहले दिन कड़ाके की ठंड व शीतलहरी का कहर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: साल का पहला दिन बुधवार को कड़ाके की ठंड से शुरू हुआ. सुबह से ही ठंडी हवाओं ने अपनी रफ्तार तेज कर दी, जिससे लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो गए. मौसम विभाग ने पहले ही दो दिन पूर्व येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी थी कि ठंड बढ़ेगी.कृषि विभाग के वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र कुमार मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि अगले तीन दिनों तक ठंड के प्रकोप से राहत मिलने की संभावना नहीं है. तापमान में भारी गिरावट होगी और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी या बारिश भी हो सकती है. उन्होंने विशेष रूप से बुजुर्गों और बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में बूढ़े और छोटे बच्चों को घर के अंदर ही रखें और गर्म कपड़े पहनाएं. ठंड से बचाव के लिए सावधानी बेहद जरूरी है. अचानक बढ़ी ठंड और कनकनी के चलते पटेल चौक पर लोगों ने आग जलाकर खुद को गर्म रखने का प्रयास किया. सब्जी विक्रेता जुबेर, मुन्ना, पवन, दिनेश, गोपाल, मंटू, संजय और अन्य ने एकजुट होकर आग जलाई और ठंड से राहत पाने की कोशिश की. उनके चेहरे पर ठंड का असर साफ देखा जा सकता था, लेकिन आग की गर्माहट ने उन्हें कुछ राहत दी.मगर जिला प्रशासन की ओर से कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई थी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी