सावन की पहली सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, ‘हर-हर महादेव’ से गूंजे कुरसेला और समेली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कुरसेला (कटिहार): सावन माह की पहली सोमवारी पर कुरसेला और समेली प्रखंड के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिरों में लगी रहीं। पूरे दिन ‘हर-हर महादेव’, ‘बोल बम’ और ‘ॐ नमः शिवाय’ के जयघोष से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा।

शिवालयों में दिनभर चला जलाभिषेक

बलथी महेशपुर स्थित शिव मंदिर, कुरसेला चौक शिव मंदिर, प्रखंड परिसर स्थित शिव मंदिर तथा अयोध्यागंज बाजार के शिव मंदिरों में महिला-पुरुष, युवा और बच्चों ने पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने गंगाजल, कच्चा दूध, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और नैवेद्य अर्पित कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की प्रार्थना की।

त्रिमोहनी संगम पर गंगा स्नान के बाद किया जलाभिषेक

सावन की पहली सोमवारी को लेकर त्रिमोहनी संगम पर भी सुबह से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर कलश में गंगाजल भरा और पैदल विभिन्न शिवालयों तक पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। कई श्रद्धालुओं ने इसे अपनी वर्षों पुरानी धार्मिक परंपरा बताया।

श्रद्धालुओं के लिए की गई विशेष व्यवस्था

मंदिरों के आसपास कई स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए शरबत और पेयजल की व्यवस्था की गई। वहीं भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने प्रमुख शिवालयों और संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

श्रद्धालुओं का मानना है कि सावन की पहली सोमवारी पर भगवान शिव की आराधना करने और जलाभिषेक करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के साथ बड़ी संख्या में लोग सुबह से ही मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन