साहिबगंज के दो लोकों पायलट सहित मालदा मंडल के 15 रेल कर्मचारियों को मिला सुरक्षा पुरस्कार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: मालदा मंडल के सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को सुरक्षा पुरस्कार समारोह का आयोजन किया। जिसमें 15 कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों को बनाए रखने, संभावित दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित रेल संचालन में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जिसमें साहिबगंज जिला के दो लोकों पायलट जिसमे धर्मेंद्र कुमार लोको पायलट गुड्स ओर सहायक लोको पायलट ब्रजेश कुमार को मालदा डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने कर्मचारियों को पदक, प्रशस्ति पत्र, उत्कृष्ट सुरक्षा कार्य प्रमाण-पत्र और एक हजार नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वही सम्मानित होने वाले कर्मियों में सबौर के पॉइंट्समैन पुनीत कुमार, गेटमैन सुमित कुमार, जमालपुर के शंटमैन अनिल कुमार दास, वरिष्ठ तकनीशियन/सी एंड डब्ल्यू बीरभद्र कुमार, भागलपुर के ट्रैक मेंटेनर-II राहुल कुमार, रामदेव साह, आयुष कुमार, ट्रैक मेंटेनर-IV बिपिन कुमार ओर मालदा टाउन के लोको पायलट गुड्स एच.के.पी, सहायक लोको पायलट गजाधर मंडल, लोको पायलट रविकांत कुमार, सहायक लोको पायलट सुधाकर कुमार, खल्तीपुर के पोर्टर पंकज दास को सम्मानित किया गया। वही डीआरएम ने कहा कि यह पुरस्कार कर्मचारियों की सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा का सम्मान है, जो सभी को प्रेरित करेगा। मौके पर अपर मंडल रेल प्रबंधक शैव कुमार प्रसाद, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी बीबीपी कुशवाहा, और अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

साहेबगंज: विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा बैठक, एसडीओ ने दिए पारदर्शी व समयबद्ध कार्य के निर्देश

साहेबगंज: राजमहल प्रखंड कार्यालय में शुक्रवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) सदानंद महतो की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित

कटिहार रेल मंडल के तीन स्टेशनों का होगा कायाकल्प, डीआरएम ने किया निरीक्षण

कटिहार: यात्रियों को आधुनिक और विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कटिहार रेल मंडल अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास

प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24

कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर रूफटॉप लगाने पर जोर

कटिहार: विकास भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित