साहिबगंज फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन की बैठक, कमीशन भुगतान पर चर्चा |

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन, साहिबगंज की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को स्थानीय रेलवे इंस्टीट्यूट परिसर में प्रदेश सचिव सह अध्यक्ष जयप्रकाश सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले के डीलरों की विभिन्न समस्याओं, लंबित कमीशन भुगतान और संगठन को मजबूत बनाने से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डीलरों के बकाया कमीशन के शीघ्र भुगतान की मांग उठाई गई। साथ ही आगामी जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए एक संयोजक मंडल (चुनाव तैयारी समिति) के गठन का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपाध्यक्ष महेंद्र पासवान, कोषाध्यक्ष भगवान जोशी, सचिव अशोक शाह सहित संगठन के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में डीलर उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने डीलरों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और संबंधित मुद्दों को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने पर सहमति जताई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने