साहिबगंज में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ट्रेन से 99 बोतल अवैध शराब बरामद, चार तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: मालदा रेल मंडल के अंतर्गत महाराजपुर और साहिबगंज रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रेन संख्या 53403 से 99 बोतल अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार हिमांशु ने बताया कि विशेष जांच के दौरान ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे रखी एक बोरी की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान रॉयल स्टैग ब्रांड की कुल 99 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। बरामद शराब की अनुमानित बाजार कीमत 6,435 रुपये आंकी गई है।

जांच के दौरान संदेह के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू कुमार मंडल, रोशन राज, राजकुमार तथा धीरज कुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी भागलपुर जिले के सबौर थाना क्षेत्र स्थित लालचीमाल गांव के निवासी बताए गए हैं।

आरपीएफ ने बरामद शराब और गिरफ्तार आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग के हवाले कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

प्रेस वार्ता के दौरान महिला सब इंस्पेक्टर अर्पणा कुमारी, आरपीएफ सब इंस्पेक्टर हेमंत कुमार हिमांशु तथा अन्य आरपीएफ अधिकारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की फिर बिगड़ी तबीयत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में भर्ती

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। शुक्रवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत

बिहार बाढ़: नितिन नवीन ने दान की 3 महीने की सांसद सैलरी, ₹7 हजार की सहायता

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों का सांस्कृतिक मंच पर श्रेष्ठ रहना संस्थान के उत्तरोत्तर प्रगति का सूचक – कुलपति डॉ राजीव मनोहर

गत वर्ष भारत सरकार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में तीनों शीर्ष स्थानों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के प्रतिभागी काबिज। भारत सरकार

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित