साहिबगंज में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, मौसम हुआ सुहाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले में सोमवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश देर रात तक जारी रही, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी लौट आई। लंबे समय बाद हुई अच्छी बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी पहुंची है, जिससे धान की रोपाई और खरीफ फसलों की बुवाई में तेजी आने की उम्मीद है।

बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। पूरे दिन बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहाना बना रहा। किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी इसी तरह बारिश होती रही तो इस वर्ष धान समेत खरीफ फसलों का उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में धूमधाम से मनी भगवान बलभद्र जयंती, गाजे-बाजे के साथ निकली विसर्जन यात्रा

पाकुड़िया: प्रखंड के फुलझिंग्झरी में शनिवार, 5 सितंबर को व्याहुत कलवार समिति के तत्वावधान में भगवान बलभद्र जयंती समारोह धूमधाम और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

महेशपुर में 7 सितंबर को खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में धरना, झामुमो ने बनाई रणनीति

महेशपुर: केंद्र सरकार द्वारा पारित खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में आगामी 7 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय महेशपुर में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

शिक्षक दिवस पर सजा डीएवी पाकुड़, विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पाकुड़: स्थानीय डीएवी पब्लिक स्कूल पाकुड़ में शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रार्थना सभा में

मनिहारी में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की बैठक, सिकंदर मंडल बने संयोजक

कटिहार: मनिहारी प्रखंड क्षेत्र स्थित कमलापुरी वैश्य धर्मशाला में संसदीय क्षेत्र विकास समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कटिहार सांसद प्रतिनिधि