साहिबगंज में युवक की गोली मारकर हत्या, बंगाली टोला में वारदात से फैली सनसनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

I

साहिबगंज: नगर थाना क्षेत्र के बंगाली टोला स्थित तिलकधारी कुआं के समीप बुधवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान बंगाली टोला निवासी सुनील कुमार के 20 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार उर्फ पुक्कू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आदर्श बुधवार रात अपने मोहल्ले में मौजूद था, तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके बाएं सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना इंस्पेक्टर अमित गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल साहिबगंज सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सक डॉ. मुकेश कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और सभी पहलुओं पर जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

हिरणपुर में विधिक जागरूकता शिविर, छात्रों को नशा, दहेज और बाल विवाह के खिलाफ किया जागरूक

हिरणपुर : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार,

महेशपुर में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा लापता, पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

महेशपुर : रदीपुर ओपी क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर छात्रा

महेशपुर में खरीफ फसल बीमा को लेकर कार्यशाला, किसानों को दी गई योजना की जानकारी

महेशपुर : प्रखंड कार्यालय के सभागार भवन में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में खरीफ बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा

कटिहार में स्कूली बच्चों ने शहीद ध्रुव कुंडू के स्तंभ पर किया माल्यार्पण, निकाला पैदल मार्च

हर घर तिरंगा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय वर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शहीद ध्रुव कुंडू के शहीद स्तंभ पर माल्यार्पण कर उन्हें