साहिबगंज में सड़क हादसा: गड्ढे में बाइक अनियंत्रित होने से युवक घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: जिले में मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान भीम कुमार के रूप में हुई है, जो अठनिया रामनगर निवासी राजेश कुमार यादव के पुत्र हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, भीम कुमार मोटरसाइकिल से साहिबगंज आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में सड़क पर बने बड़े गड्ढों और उबड़-खाबड़ मार्ग के कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल युवक की मदद की और उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल, साहिबगंज पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। फिलहाल उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की जर्जर स्थिति पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में बड़े हादसे हो सकते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन