साहिबगंज सदर अस्पताल के गुणवत्ता मूल्यांकन के लिए दिल्ली से पहुंची दो सदस्यीय टीम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज: राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों (NQAS) के तहत साहिबगंज सदर अस्पताल के मूल्यांकन (असेसमेंट) के लिए दिल्ली से दो सदस्यीय टीम गुरुवार को जिले पहुंची। टीम में रामेश्वर प्रसाद राय और मो. इसरार अहमद सैफी शामिल हैं। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान से शिष्टाचार मुलाकात कर जिले की स्वास्थ्य सेवाओं और अस्पताल की तैयारियों की जानकारी ली।

बैठक के दौरान सिविल सर्जन ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों की व्यवस्था, मरीजों को मिल रही सेवाओं, दवा उपलब्धता, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी टीम को दी। इसके बाद मूल्यांकन टीम ने सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी, इमरजेंसी, लैब, दवा वितरण केंद्र, संक्रमण नियंत्रण, रिकॉर्ड प्रबंधन और साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण शुरू किया।

यह दो सदस्यीय टीम 26 जुलाई तक साहिबगंज जिले के विभिन्न सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों का भी निरीक्षण करेगी। निरीक्षण के बाद टीम अपनी विस्तृत रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को सौंपेगी, जिसके आधार पर अस्पतालों की गुणवत्ता का आकलन किया जाएगा और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया के तेगुड़िया में घर के पास छिपे फॉरेस्ट कैट स्नेक का सुरक्षित रेस्क्यू

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के तेगुड़िया (रामघाटी) गांव में मंगलवार को एक घर के पास करीब दो दिनों से छिपे सांप के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद

पाकुड़ काजू बागान सामूहिक दुष्कर्म मामले में 9 दोषियों को प्राकृतिक जीवन के अंत तक उम्रकैद

पाकुड़। हिरणपुर थाना क्षेत्र के सहरपुर स्थित काजू बागान में जून 2024 में 19 वर्षीय महिला के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पाकुड़

पाकुड़ के चापाड़ांगा में किशोरियों ने पुलिस से पूछे सुरक्षा और साइबर अपराध पर सवाल

पाकुड़। ग्रामीण क्षेत्र की किशोरियों के सशक्तिकरण के उद्देश्य से स्थानीय स्वयंसेवी संस्था फेस की ओर से चापाड़ांगा स्थित प्रशिक्षण केंद्र में विशेष संवाद एवं

गोड्डा में अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर, एक घंटे तक वाहन में फंसा रहा

गोड्डा। ललमटिया थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग-133 पर बाबूपुर के पास बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल