सीएबी रेड, बरहरवा ने 98 रनों से हासिल की जीत, सीनियर ज़िला क्रिकेट लीग कम नॉक आउट टूर्नामेंट

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में मंगलवार को सीएबी रेड, बरहरवा बनाम माही स्पोर्ट्स ब्लू के बीच मैच खेला गया। सीएबी रेड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25.5 ओवर में 211 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ईशु डोकानिया ने 14, पीयूष गुप्ता ने 53, वसीम राज ने 47 व कृष कुमार ने 12 रन बनाए। माही स्पोटर्स ब्लू के गेंदबाज तौसीफ अंसारी व श्रीकांत सिंह ने 2-2, अमित रविदास ने 3, देव तुरी व वसीम ने 1-1 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी माही स्पोर्ट्स ब्लू 21.3 ओवर में 113 रन बना कर ऑल आउट हो गई। ललित नारायण ने 28, वसीम अख्तर ने 16 रनों की पारी खेली। सीएबी रेड बरहरवा के गेंदबाज पीयूष गुप्ता ने 5, अमूल कुमार ने 2, सन्नी व आयुष ने 1-1 विकेट लिया। सीएबी रेड ने 98 रनों से जीत हासिल की। सीएबी रेड के खिलाड़ी पीयूष गुप्ता को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि राकेश गुप्ता ने पीयूष को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग प्रभाकर सिंह उर्फ गुड्डा व राकेश कुमार रोशन एवं स्कोरिंग केएस सौरभ ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, चंदन कुमार, आदित्य, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, सागर सुमन, मो जुनैद व अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि बुधवार को नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब बनाम वल्चर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले