सीएम हेमंत ने की सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत, बोले- झारखंड के लिए गौरव का क्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। रांची के मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में चौथी साउथ एशियन सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप (सैफ)-2025 शुक्रवार को शुरू हो गई। देर शाम रंगारंग कार्यक्रमों के बीच झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक प्रतियोगिता में छह देशों से पहुंची खेल प्रतिभाओं की मेजबानी करते हुए झारखंड गौरवान्वित है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह चैंपियनशिप केवल खेल का मंच नहीं, बल्कि दक्षिण एशियाई देशों के बीच एकता और भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपने सर्वोत्तम प्रदर्शन और खेल भावना बनाए रखने का आग्रह किया।
तीन दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में दक्षिण एशिया के छह देशों भारत, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, मालदीव और श्रीलंका के लगभग 300 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। भारत की टीम में 70 से अधिक खिलाड़ी शामिल हैं, जो 37 स्पर्धाओं में पदक की चुनौती पेश करेंगे। 26 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रतिस्पर्धा में 111 पदक दांव पर होंगे।
चैंपियनशिप के उद्घाटन के मौके पर 500 कलाकारों की टीम ने झारखंड की सांस्कृतिक विरासत और लोक परंपराओं पर आधारित शानदार कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। उद्घाटन समारोह में सभी छह देशों के एथलीटों ने स्टेडियम में शानदार मार्चपास्ट किया। टीम इंडिया के खिलाड़ी तिरंगा लिए गर्व के साथ आगे बढ़े। उनके आत्मविश्वास और जोश ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का दिल जीत लिया।
उद्घाटन समारोह में राज्य के पर्यटन एवं खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विभागीय सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक शेखर जमुआर और झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव मधुकांत पाठक सहित विभिन्न खेल एसोसिएशनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
आयोजन समिति ने स्टेडियम में दर्शकों के लिए प्रवेश पूरी तरह से मुफ्त रखा है। मुख्य आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

जोहार कलमकार मंच के बैनर तले हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर साहित्यिक गोष्ठी आयोजित

हिन्दी पर अभिमान करें हम : एसडीएम गोड्डा। हिन्दी दुनिया की दूसरी सर्वाधिक व्यवहार की जाने वाली भाषा बन चुकी है। ऐसे में हमें अपनी

चेकपोस्ट पर पुलिस की सख्ती, वाहनों की जांच से मचा हड़कंप

गोड्डा पुलिस कप्तान के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से हनवारा थाना क्षेत्र के चेकपोस्ट पर रविवार को

ऊर्जा नगर में गणेश चतुर्थी को लेकर भव्य पंडाल तैयार, आकर्षक रोशनी से जगमगा रहा पूजा परिसर

विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना के महापर्व गणेश चतुर्थी को लेकर महागामा के ऊर्जा नगर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूजा को

महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कटिहार पुलिस का कड़ा पहरा

कटिहार में मॉर्निंग वॉक करने वाले आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष