सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लख़नऊ  : जौनपुरके  उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की छात्रा तेजस्वी सिंह ने सीबीएसई के मंगलवार को 12वीं के घोषित रिजल्ट में 99.4 प्रतिशत अंक पाकर जनपद की टॉपर बनी। उनकी सफलता से पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहाैल है। रामपुर थाना क्षेत्र के सरायडीह गांव निवासी दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता अमित कुमार सिंह एडवोकेट शहर के रूहट्टा मुहल्ले में परिवार के साथ रहते हैं। अमित की पत्नी सुनीता कुमारी बिहार के जमुई में जूनियर हाईस्कूल में अध्यापिका है। इनकी दो संतान है।

बड़ी बेटी तेजस्वी सिंह इंटर की तथा पुत्र सिद्धांत सिंह हाइस्कूल में था। तेजस्वी सिंह के परिणाम की खबर सुनते ही परिवार में खुशी व्याप्त हो गयी। सभी ने तेजस्वी को मिठाई खिलाकर बधाई व शुभकामनाएं दिया। स्कूल की तरफ से तेजस्वी को प्रधानचार्य डॉ. ब्रूनो डी नाजरेथ,उप प्रधानचार्य कृष्णा यादव आदि ने मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दिया। प्रबन्धक शिवेंद्र प्रताप सिंह ने तेजस्वी सिंह के इस सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार में डीएम आशुतोष द्विवेदी ने लगाया जनता दरबार, 49 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कटिहार: जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में शुक्रवार को डीएम कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले

कटिहार के मुखिया मेराज आलम ने देहरादून में पंचायती राज विभाग के विशेष प्रशिक्षण में लिया भाग

कटिहार: पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित बलिया बेलोन पंचायत के मुखिया

कटिहार: प्राणपुर थाना परिसर में 15वीं वित्त योजना से बन रहा छठ घाट, ग्रामीणों में खुशी

कटिहार: जिले के प्राणपुर थाना परिसर स्थित बजरंगबली मंदिर के समीप पोखर में 15वीं वित्त योजना के तहत छठ घाट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर

पाकुड़: 29 जुलाई तक भरें गणना प्रपत्र, 5 अगस्त को प्रकाशित होगी प्रारूप मतदाता सूची

पाकुड़: विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से 29 जुलाई 2026