सुल्तानगंज विधायक ललित नारायण मंडल ने मुंगेर सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। विधानसभा की शून्यकाल समिति के अध्ययन दल के साथ सुल्तानगंज विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुंगेर जिले की विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत जानने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि जिले की विकास योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ निर्धारित समय के भीतर आम नागरिकों तक पहुंच सके।

इसी क्रम में विधायक प्रो. ललित नारायण मंडल ने मुंगेर स्थित सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था, साफ-सफाई, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और चिकित्सा सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली गई।

इसके बाद मंडल कारा, मुंगेर का भी निरीक्षण किया गया। यहां कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाओं, भोजन व्यवस्था और बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं की विस्तृत जानकारी ली गई। विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी की और आवश्यक विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

प्रो. ललित नारायण मंडल ने कहा कि यह सरकार जनता की है और जनता द्वारा बनाई गई सरकार है। लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अस्पताल में किसी भी प्रकार की कमी या समस्या सामने आने पर उसे तत्काल संज्ञान में लेकर दूर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक कदम तुरंत उठाए जाएंगे। जनता की सेवा और उनकी समस्याओं का समाधान करना सरकार की जिम्मेदारी है।

विधायक ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। व्यवस्थाओं को लगातार बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

मौके पर एनडीए के कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग तथा मंडल कारा से संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में विश्व आदिवासी दिवस पर झामुमो कार्यालय में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

पाकुड़। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में

विश्व आदिवासी दिवस पर लिट्टीपाड़ा में अधिकार सम्मेलन, 16 गांवों के 300 पीवीटीजी लोग शामिल

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सर्व सेवा समिति संस्था की ओर से लिट्टीपाड़ा प्रखंड के 16 गांवों के करीब 300 पीवीटीजी यानी विशेष

लिट्टीपाड़ा में सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लिट्टीपाड़ा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी लिट्टीपाड़ा संजय कुमार के तत्वावधान में लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर

विश्व आदिवासी दिवस पर मेहरमा में निकली भव्य रैली, सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मेहरमा। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को जहेरथान, मांझीथान संवर्धन समिति के तत्वावधान में मेहरमा चौक से भव्य आदिवासी रैली निकाली गई। समिति