सूर्या हांसदा की पत्नी और मां हाईकोर्ट पहुंचीं, सीबीआई जांच की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। गोड्डा में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सूर्या हांसदा के परिजनों ने अब न्यायिक लड़ाई शुरू कर दी है। हांसदा की पत्नी सुशीला मुर्मू और मां नीलमुनी मुर्मू ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताते हुए झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है। याचिकाकर्ताओं ने राज्य के मुख्य सचिव, गृह सचिव, डीजीपी, गोड्डा और देवघर के एसपी समेत कई अधिकारियों को पार्टी बनाया है। इसमें पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई है। यह याचिका अधिवक्ता कुमार हर्ष के माध्यम से दाखिल की गई है। गौरतलब है कि 11 अगस्त को बोआरीजोर थाना क्षेत्र के ललमटिया धमनी पहाड़ में पुलिस एनकाउंटर में सूर्या हांसदा मारा गया था। पुलिस का दावा था कि 10 अगस्त की शाम उसकी गिरफ्तारी के बाद वह हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा था, जिसके बाद गोली चलानी पड़ी। सूर्या हांसदा चार बार विधानसभा चुनाव लड़ चुका था। उसने 2009 और 2014 में जेवीएम से, 2019 में भाजपा से और 2024 में जेएलकेएम पार्टी से चुनाव लड़ा, हालांकि जीत नहीं मिल पाई। 2019 के चुनाव में वह भाजपा उम्मीदवार के रूप में दूसरे स्थान पर रहा था। परिजनों का कहना है कि उसकी गिरफ्तारी देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र से हुई थी और एनकाउंटर कहानी गढ़ी गई। हाल ही में उसके खिलाफ साहिबगंज और गोड्डा जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हुए थे। अब हाईकोर्ट में याचिका दाखिल होने से पूरे मामले में नई कानूनी लड़ाई शुरू हो गई है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन