सोना देवी विश्वविद्यालय और अनुदीप फाउंडेशन के बीच MoU, विद्यार्थियों को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण और रोजगार का अवसर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

घाटशिला: झारखंड के घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय और अनुदीप फाउंडेशन फॉर सोशल वेलफेयर, कोलकाता के बीच विद्यार्थियों को कौशल विकास, रोजगारपरक प्रशिक्षण और बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। इस साझेदारी का उद्देश्य छात्रों को शैक्षणिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक ज्ञान, डिजिटल कौशल और रोजगार के लिए आवश्यक दक्षताओं से लैस करना है।

इस समझौते के तहत विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, डिजिटल स्किल्स, संचार कौशल, व्यवहारिक दक्षता, कार्यशालाओं, इंटर्नशिप, व्यावहारिक अध्ययन और रोजगार सहायता जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। विश्वविद्यालय का मानना है कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में केवल डिग्री पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोजगार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास भी उतना ही जरूरी है। इस पहल से छात्रों को प्रबंधन, प्रौद्योगिकी, वित्त और नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

विश्वविद्यालय की सहायक कुलसचिव अर्चना सिंह, कुलसचिव डॉ. नीत नयना और कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने इस पहल को विद्यार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर, कुशल और रोजगार के योग्य बनाना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने करियर को नई दिशा दें।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन