सोनौली बाजार में बीआर फ्यूल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन, 24 घंटे मिलेगी सेवा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। कदवा प्रखंड के पहलागढ़ पंचायत स्थित सोनौली बाजार में सोनौली-भोगांव-बस्तौल पथ पर बीआर फ्यूल पेट्रोल पंप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। स्थानीय लोगों और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पहलागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह की पहल पर पेट्रोल पंप का निर्माण कराया गया है। उद्घाटन से पहले पंडित शंभूनाथ झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-पाठ कराया। इसके बाद कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार, पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह, पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह, प्रोपराइटर पृथ्वीराज सिंह और रुचि सिंह सहित परिवार के सदस्यों ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर पेट्रोल पंप का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय महिला-पुरुष शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह में उपस्थित लोगों के बीच मिठाइयां भी बांटी गईं। इस मौके पर कटिहार जिले के कई गणमान्य लोगों ने प्रोपराइटर पृथ्वीराज सिंह को शुभकामनाएं दीं।

कंपनी के प्रबंध निदेशक डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि इस क्षेत्र में पेट्रोल पंपों की संख्या कम है। स्थानीय लोगों की सुविधा को देखते हुए बीआर फ्यूल में 24 घंटे पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर जीएसटी से जुड़ी सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

पूर्व पथ निर्माण राज्य मंत्री हिमराज सिंह ने कहा कि पहलागढ़ पंचायत के पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ने काफी प्रयास के बाद सोनौली बाजार में आम लोगों की सुविधा के लिए पेट्रोल पंप का निर्माण कराया है। इससे स्थानीय लोगों, किसानों और वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलेगी।

पूर्व मुखिया जितेंद्र सिंह ने कहा कि पेट्रोल पंप का निर्माण उनके पुत्र पृथ्वीराज सिंह और पुत्रवधू रुचि सिंह के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि उनके पुत्र आम लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए पेट्रोल पंप का संचालन करेंगे। वहीं, प्रोपराइटर पृथ्वीराज सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा देना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की शिकायत मिलने पर उसका तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उद्घाटन समारोह में दिनेश साह, अरविंद बूबना, मनोज सिंह, नंदराज सिंह, धनराज सिंह, कन्हैया सिंह, राकेश सिंह, टोनी सिंह, काला सिंह, अमित सिंह सहित जितेंद्र कुमार सिंह के परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में पीसी एंड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों के प्रस्तावों पर चर्चा

गोड्डा। उपायुक्त सह समुचित प्राधिकारी, पीसी एंड पीएनडीटी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में जिला सलाहकार समिति की बैठक

हनवारा में कचरे का अंबार, गंदगी और बदबू से लोग परेशान; सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल

हनवारा। महागामा प्रखंड क्षेत्र के हनवारा स्थित विवाह भवन के समीप इन दिनों सड़क किनारे कचरे का अंबार लगा हुआ है। जगह-जगह कूड़ा जमा रहने

हनवारा में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने पर जोर

हनवारा। आगामी दुर्गा पूजा एवं मेला को लेकर बुधवार को हनवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महागामा

कुरसेला में वोट चोरी और SIR के विरोध में इंडिया गठबंधन ने फूंका PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार का पुतला

कुरसेला (कटिहार)। वोट चोरी, SIR और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी के विरोध में बुधवार को कुरसेला में इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने