स्वच्छता सर्वेक्षण पर सियासत गर्म, बीजेपी ने सरकार को घेरा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में झारखंड के कमजोर प्रदर्शन और राजधानी रांची की गिरती रैंकिंग को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा प्रहार किया है। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने सरकार पर शहरी प्रशासन में गंभीर लापरवाही और संवैधानिक प्रावधानों की अनदेखी का आरोप लगाया। बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि हेमंत सरकार की प्राथमिकता मंत्रियों के बंगले चमकाना है, जबकि राजधानी की गलियाँ कचरे में डूबी हुई हैं। “74वां संविधान संशोधन जो शहरी निकायों में लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित करता है, वह झारखंड में मज़ाक बनकर रह गया है,” उन्होंने कहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में पिछले पाँच वर्षों से नगर निकाय चुनाव नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते पूरे शहरी प्रशासन की बागडोर नौकरशाहों के हाथ में है। “जब व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही नहीं होती, तो भ्रष्टाचार को खुली छूट मिलती है,” साह ने कहा। “भ्रष्टाचार मिशन” बन गई है सरकार की नीति प्रदेश प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार जहाँ ‘स्वच्छ भारत मिशन’ को जन-आंदोलन बना चुकी है, वहीं झारखंड सरकार ‘भ्रष्टाचार मिशन’ को अपनी नीति बना चुकी है। उन्होंने नगर निकायों में अधिकारियों की मिलीभगत और लूट-खसोट का भी आरोप लगाया। हाईकोर्ट के आदेश भी हो रहे हैं अनदेखे भाजपा ने यह सवाल उठाया कि हाईकोर्ट के निर्देशों और बार-बार की चेतावनियों के बावजूद नगर निकाय चुनाव अब तक क्यों नहीं कराए गए। “जब बाकी राज्यों में समय पर चुनाव संभव हैं, तो झारखंड में अड़चन क्या है?” उन्होंने पूछा। बीजेपी ने स्पष्ट रूप से राज्य सरकार से माँग की है कि वह तत्काल नगर निकाय चुनावों की घोषणा करे और लोकतांत्रिक शासन बहाल कर स्वच्छता और पारदर्शिता के पथ पर वापस लौटे। विशेषज्ञ मानते हैं कि स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट और स्थानीय निकायों में चुनाव न होना हेमंत सरकार के लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है, जिसे भाजपा आगामी चुनावों में भुनाने की तैयारी में है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन