स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर कार्यक्रम स्थल का डीसी ने किया निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची :उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने सोमवार की शाम स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर मोरहाबादी मैदान में चल रही तैयारियों का विस्तृत निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मैदान में किए जा रहे सभी व्यवस्थात्मक कार्यों का जायज़ा लिया और उपस्थित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मुख्य मंच, परेड ग्राउंड, अतिथि दीर्घा, आम जनता के बैठने की व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सजावट, सुरक्षा प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सीय सुविधा एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी कार्य समय सीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि स्वतंत्रता दिवस समारोह सुचारु रुप से संपन्न हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ने कार्यक्रम स्थल के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने यातायात पुलिस को कार्यक्रम दिवस पर विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार कर भीड़ प्रबंधन करने तथा पार्किंग स्थलों को स्पष्ट चिन्हित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी को मैदान और आसपास के क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाने, कचरा निस्तारण, पेयजल टैंकर, मोबाइल शौचालय एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा गया। उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल में एम्बुलेंस एवं चिकित्सकों की टीम तैनात रखने के निर्देश दिये। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अन्य गतिविधियों की तैयारियों की भी समीक्षा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस दौरान उपविकास आयुक्त सौरभ कुमार भुवनिया, अपर जिला दण्डाधिकारी विधि व्यवस्था राजेश्वरनाथ आलोक, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए संजय कुमार भगत, पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्रीमती उर्वशी पाण्डेय एवं अन्य संबंधित पुलिस-प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन