स्वास्थ्य जागरूकता को लेकर आयुष विभाग ने दिया योग प्रशिक्षण

आयुष विभाग
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

 

पाकुड़ : स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने और आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा जिलेभर में योग एवं आयुष चिकित्सा पद्धति से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य लोगों की जीवनशैली में सुधार लाना तथा प्राकृतिक उपचार पद्धतियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

आयुर्विद्या कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पाकुड़, पाकुड़िया, हिरणपुर, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, अमड़ापाड़ा सहित जिले के अन्य 40 स्थानों पर योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में योग प्रशिक्षकों द्वारा नागरिकों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान योग को दैनिक जीवन में शामिल करने से होने वाले शारीरिक एवं मानसिक लाभों की जानकारी दी गई। आयुष विभाग के पदाधिकारियों ने बताया कि नियमित योग अभ्यास से रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक संतुलन बना रहता है और सकारात्मक सोच विकसित होती है।

आमजन से अपील की गई कि वे प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, जिससे स्वस्थ समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

एसआईआर अभियान को लेकर कांग्रेस सक्रिय, बूथ स्तर पर मतदाता सत्यापन और मैपिंग तेज करने निर्देश

  साहिबगंज जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने कार्यकर्ताओं को बीएलए के साथ समन्वय

साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर महिला से अभद्रता, छेड़खानी और मारपीट के आरोप में दो युवक हिरासत में

  साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर देर रात एक महिला यात्री और उसके परिवार के साथ कथित छेड़खानी, अभद्रता और मारपीट की घटना सामने आई। पटना

70वीं संताल परगना पुलिस ड्यूटी मीट संपन्न, पाकुड़ बना चैंपियन, विजेताओं को मिला सम्मान

  साहिबगंज में आयोजित 70वीं संताल परगना क्षेत्रीय पुलिस ड्यूटी मीट के समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। पाकुड़ जिला बल ओवरऑल

योगमय झारखंड अभियान के तहत साहिबगंज में जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण, विद्यालयों को मिले विशेष निर्देश

  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर साहिबगंज में योगमय झारखंड अभियान के तहत जिला स्तरीय योग प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में शिक्षकों