स्वास्थ्य सेवाओं में होगा सुधार , 619 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे कई स्वास्थ्य उपकेंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची : राज्य के विभिन्न पंचायतों में 1,117 स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण होगा। प्रत्येक उपकेंद्र का निर्माण 55.50 लाख रुपये की लागत से होगा। स्वास्थ्य विभाग ने इनके निर्माण के लिए कुल 619 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की है।स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने योजना की स्वीकृति आदेश जारी किया है। दअरसल, 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024 -25 एवं 25 -26 के लिए स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दी गई है। राज्य स्तरीय समिति की आठ अप्रैल को हुई बैठक में इन उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई थी।बताते चलें कि झारखंड में कुल 4,345 पंचायतें हैं, जिनमें से 2,931 पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं और 167 पंचायतों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या सामुदायिक स्वास्थ्य या अनुमंडल अस्पताल हैं। निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं ने 949 पंचायतों में कोई भी स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने की रिपोर्ट विभाग को दी थी, जिसमें वहां स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने की आवश्यकता बताई थी। इस आधार पर 15वें वित्त आयोग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए कुल 1,095 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। इसके अतिरिक्त कुल 22 स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण भी किया जाना है। इस तरह, कुल 1,117 स्वास्थ्य उपकेंद्रों के निर्माण की स्वीकृति दी गई।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस

मनिहारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, राहत कार्यों का लिया जायजा

बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व सह कला एवं संस्कृति मंत्री तथा कटिहार जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने मनिहारी प्रखंड के विभिन्न

बैंक हड़ताल से प्रभावित हुआ कामकाज, शनिवार-रविवार बंद रहेंगी शाखाएं शुक्रवार को बैंक पहुंचे लोगों को लौटना पड़ा, विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल

कटिहार। देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर शुक्रवार को कटिहार में भी देखने को मिला। कटिहार क्षेत्र के विभिन्न बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित रहा।