स्वास्थ्य हूल महोत्सव मेला आज, तैयारी पूरी, सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि उपायुक्त करेंगे उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:  स्वास्थ्य हूल महोत्सव मेला के तहत सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। उक्त शिविर 5 जनवरी को सदर अस्पताल में लगाया जाएगा। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डीसी हेमंत सती करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में एसपी अमित कुमार सिंह, आईएमए महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप, डीएफओ प्रबल गर्ग, डीडीसी सतीश चंद्रा शामिल होंगे। सिविल सर्जन डॉ प्रवीण कुमार संथालिया ने बताया कि शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है। शिविर में जनरल रजिस्ट्रेशन के लिए दो काउंटर, सर्वाइकल रजिस्ट्रेशन के लिए दो काउंटर, नेत्र के लिए एक काउंटर, दवा वितरण के लिए दो काउंटर, दो ओपीडी काउंटर, एनसीडी के लिए 1 काउंटर, आईसीटीसी के लिए 1 काउंटर, एआररटीसी के लिए 1 काउंटर, टीकारण के लिए 1 काउंटर, परिवार कल्याण के लिए 1 काउंटर, सहिया हेल्प डेस्क, आभा-आयुष्मान कार्ड सेंटर, एएफएचसी काउंटर, ब्लड बैंक, टीबी, वीबीडी एंड एनएलएपी व अन्य काउंटर बनाये गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में जेएसएलपीएस की वार्षिक सभा, महिलाओं की आजीविका बढ़ाने पर जोर

पाकुड़िया। प्रखंड क्षेत्र के राजपोखर संकुल संगठन परिसर में शनिवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

पाकुड़ में राजद ने CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका, इस्तीफे की मांग

पाकुड़। झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव के निर्देशानुसार शनिवार को पाकुड़ जिला राजद की ओर से मुख्य

ग्रामीण उद्यमिता को नई उड़ान देने की पहल, जेएसएलपीएस और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क ने शुरू किया इनक्यूबेशन कार्यक्रम

पाकुड़। समाहरणालय स्थित सभागार में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) और आईआईएम कलकत्ता इनोवेशन पार्क के संयुक्त तत्वावधान में ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने

खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर 15 लीटर डीजल चोरी करते युवक रंगेहाथ गिरफ्तार

महेशपुर। महेशपुर थाना क्षेत्र के शहरग्राम चौक स्थित कमल होटल के समीप खड़ी गाड़ी से पाइप लगाकर डीजल चोरी करते एक युवक को वाहन मालिक