स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल,जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक साहेबगंज एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए दुमका ने हरी झंडी देकर किया रवाना

VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़ जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज संथाल परगना आयुक्त श्री लालचन्द डाडेल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़, जिला निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक साहेबगंज एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए दुमका द्वारा समाहरणालय परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने स्वीप कोषांग पाकुड़ द्वारा किए जा रहे कायों की प्रशंसा की और कहा डिजिटल वैन के माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया।

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

गोड्डा: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के

महागामा में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का आयोजन, आम की खुशबू से महका प्रखंड परिसर

महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड परिसर गुरुवार को आम की विभिन्न किस्मों की खुशबू और रंग-बिरंगी बागवानी प्रदर्शनी से गुलजार हो उठा। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड

20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

‘ गोड्डा: 20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की जूनियर बालक खो-खो टीम गुरुवार को खूंटी के लिए रवाना