स्वीप कार्यक्रम के तहत रंगोली, चित्रांकन एवं स्लोगन लेखन का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:सोमवार को विधानसभा चुनाव- 2024 के परिप्रेक्ष्य स्वच्छ गंगा उत्सव स्थानीय ओझा टोली घाट,साहेबगंज में रंगोली, चित्रांकन एवं स्लोगन लेखन का आयोजन स्वीप कोषांग साहिबगंज की ओर किया गया। जिला के विभिन्न स्कूलों , मॉडल कॉलेज राजमहल साहिबगंज के युवा कलाकारों ने उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।अपने कलात्मक सृजन से चित्रांकन , रंगोली और स्लोगन लेखन से चुनाव आयोग के द्वारा प्रतिनियुक्त सामान्य प्रेक्षक 03 बरहेट (अ०ज०जा०) मजीद खलील अहमद डाबू, व्यय प्रेक्षक आनंदी दीक्षित ने सभी बाल एवं युवा कलाकारों के कला की प्रशंसा की। साथ ही छात्राओं से अपने माता-पिता परिवार को मतदान के लिए प्रेरित करने का आग्रह किया।सामान्य प्रेक्षक ने गंगा किनारे डॉल्फिन एवं गंगा के बारे में विस्तार से जानकारी लिया। गंगा घाट को स्वच्छ, प्लास्टिक, पॉलिथिन, थर्मोकोल मुक्त , डस्टबिन और गंगा जल को निर्मल के लिए अपने विचार रखें। सामान्य प्रेक्षक ने सभी को मतदाता शपथ दिलाया।स्वच्छ एवं निष्पक्ष नैतिक मतदान के लिए सभी को प्रेरित किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चित्रा यादव, जिला शिक्षा पदाधिकारी दुर्गानंद झा , डॉ0 रणजीत कुमार सिंह, अमृत प्रकाश, कलाकार, स्वीप कोषांग सभी कर्मी उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को