स्वीप कोषांग की बैठक संपन्न, विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए किया जाएगा जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

साहिबगंज:बुधवार को उप विकास आयुक्त- सह -वरीय पदाधिकारी स्वीप कोषांग सतीश चंद्रा की अध्यक्षता में स्वीप कोषांग के पदाधिकारी -कर्मियों संग समहरणालय सभागार में बैठक की।उप विकास आयुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान करने के लिए स्वीप के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही मतदाता शपथ, पेंटिंग प्रतियोगिता, स्टीकर, वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, रैली समेत अन्य गतिविधियों के माध्यम से मतदाताओं को नैतिक मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसके अतिरिक्त दिनांक 27 अक्टूबर को दो पालियों में सिद्धो कान्हू स्टेडियम साहेबगंज में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया है। जिसमें हर वर्ग के मतदाताओं की भूमिका अहम है और पूरी संजीदगी के साथ मतदाता जागरूकता अभियान को पूरा करने का निर्देश दिया।पारदर्शी-निष्पक्ष चुनाव के साथ-साथ अधिक से अधिक लोगों के मतदान के माध्यम से सहभागिता सुनिश्चित करने के संकल्प पर वर्कआउट कर रहा है। 80 फीसदी से अधिक वोटिंग प्रतिशत को लेकर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित-जागरूक किया जा रहा है। क्षेत्र व बूथों पर ज्यादा फोकस है, जहां पिछले चुनाव में वोटिंग प्रतिशत कम दिखें थे। वहा अधिक से अधिक लोगों को बूथों तक लाने के अभियान के तहत काम किया जा रहा है।उप विकास आयुक्त ने अभियान को और गति देकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया। संस्था, क्लब व प्रबुद्धजनों की सहभागिता के साथ संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिए।
मतदान केंद्रो को बेहतर तरीके से सजाने-संवारने के साथ वहां जरूरी सुविधाओं की बहाली सुनिश्चत करने को कहा।
इस मौके पर स्वीप कोषांग के जिला नोडल पदाधिकारी चित्रा यादव,नगर प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह व कर्मी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन