हजारीबाग के कन्हरी हिल के पास मिले JLKM नेता पनेश्वर महतो, सदर अस्पताल में जांच जारी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के नेता और रामगढ़ से पूर्व विधायक प्रत्याशी पनेश्वर कुमार महतो हजारीबाग के कन्हरी हिल के आसपास मिल गए हैं। उनके मिलने की सूचना के बाद उन्हें इलाज और स्वास्थ्य जांच के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां फिलहाल उनका चिकित्सकीय परीक्षण जारी है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

पनेश्वर महतो के मिलने की जानकारी मिलते ही JLKM के पदाधिकारी और उनके समर्थक बड़ी संख्या में सदर अस्पताल पहुंच गए। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस और समर्थक पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

पनेश्वर कुमार महतो रामगढ़ के कैथा के रहने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, वह 1 सितंबर की रात करीब 10 बजे के बाद से लापता थे। उनके लापता होने की सूचना मिलने के बाद समर्थकों ने पूरी रात उनकी तलाश की।

पनेश्वर महतो ने बताया कि 1 सितंबर की रात करीब 10 बजे एक सफेद रंग की बोलेरो, जिसमें काला शीशा लगा था और पुलिस का बोर्ड लगा हुआ था, उसमें उन्हें जबरन बैठाया गया। उनके अनुसार, वाहन में सवार लोगों ने उनके मोबाइल फोन से ही सहदेव महतो को फोन किया और उन्हें गोबरदरहा चौक पर आकर गाड़ी ले जाने के लिए कहा।

फिलहाल पनेश्वर महतो को हजारीबाग सदर अस्पताल में रखा गया है और उनकी चिकित्सकीय जांच की जा रही है। पूरे मामले को लेकर पुलिस की ओर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के पीछे क्या वजह थी और उनके साथ क्या हुआ, इसकी पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन