हजारीबाग में फर्जी एसीबी अफसर बन कर रहे थे अवैध वसूली, चार गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले की पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो खुद को एंटी करप्शन एवं क्राइम ब्यूरो (एसीबी) का पदाधिकारी बताकर मेडिकल दुकानदारों से अवैध वसूली कर रहा था। गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरोह के लोग ग्रामीण इलाकों की मेडिकल दुकानों में छापेमारी का नाटक रचकर दुकानदारों को डराते और लाइसेंस चेकिंग के नाम पर मोटी रकम वसूलते थे। हजारीबाग के एडिशनल एसपी अमित कुमार ने गुरुवार शाम एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी। बताया गया कि 10 सितंबर की शाम कटकमसांडी थाना क्षेत्र के ग्राम डाटो खुर्द में स्कॉर्पियो पर सवार चार युवक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। सभी ने फॉर्मल कपड़े पहन रखे थे, गले में एसीबी का आईडी कार्ड लटका था और पैरों में पुलिस की तरह लाल जूते पहन रखे थे। उन्होंने वाहन पर “एंटी करप्शन ब्यूरो” का बोर्ड भी लगा था। आरोपियों ने लाइसेंस चेकिंग के नाम पर दुकानदारों से 10-10 हजार रुपये वसूल लिए। ग्रामीणों को जब शक हुआ तो उन्होंने स्कॉर्पियो को घेर लिया और तत्काल कटकमसांडी थाना को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और चारों फर्जी अफसरों को धर दबोचा। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कॉर्पियो गाड़ी, एसीबी का नकली बोर्ड, चार डुप्लीकेट आईडी कार्ड, पुलिस के चार जोड़ी जूते, एक मुहर और 2500 रुपये नकद बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों में नंदुवीर राम, महेश कुमार पासवान,आयोध्या नारायण पासवान और धनेश्वर राम हैं। ये सभी लोग हजारीबाग और चतरा जिले के अलग-अलग गांवों के रहनेवाले हैं। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीणों और व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि ऐसे गिरोह लंबे समय से सक्रिय हैं और दुकानदारों को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठते हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिजली समस्याओं को लेकर समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने कार्यपालक अभियंता से मुलाकात कर समाधान की मांग की

  गोड्डा में समाजसेवी गप्पू सिन्हा ने विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता राजेश मिश्रा से मुलाकात कर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली समस्याओं पर

पहाड़िया समुदाय से मिले एसडीपीओ, संवाद कर सुरक्षा, जागरूकता और सहयोग का भरोसा दिलाया

  गोड्डा पुलिस ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर पीवीटीजी पहाड़िया समुदाय के साथ विश्वास और संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से विशेष सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित

श्रीमद्भागवत कथा में शिव-पार्वती विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु भाव-विभोर, गूंजा भक्ति और आस्था का संदेश

  महागामा के कोयला गांव में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शिव-पार्वती विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया। कथा वाचिका

बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ ने की बैठक, प्रबंधकों को सतर्कता बढ़ाने के दिए निर्देश

  महागामा अनुमंडल कार्यालय में बैंक सुरक्षा को लेकर एसडीपीओ वरुण रजक की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों को