हजारीबाग हिंसा को लेकर सख्त हुए डीजीपी, पुलिस मुख्यालय में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची: हजारीबाग में हुई हिंसा के बाद झारखंड पुलिस एक्शन मोड में आ गई है. डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में हाई-लेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें राज्यभर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे.

जानिये बैठक का मुख्य उद्देश्य
बैठक का मुख्य उद्देश्य रमजान, ईद, सरहुल और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना है. बैठक में राज्य के प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक (IG), क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) और पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल होंगे.

सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को आदेश पत्र जारी किया है, जिसमें जिलों को संवेदनशील इलाकों में सतर्क रहने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष रणनीति अपनाने के निर्देश दिए गए हैं.

बैठक में हिंसा रोकथाम, गश्त बढ़ाने, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग और खुफिया तंत्र को मजबूत करने जैसे कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

हजारीबाग में हुई हिंसा के बाद राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस को हरसंभव कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले