हनवारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

महगामा/हनवारा: अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हनवारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संग्रामपुर पुल पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की और एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की गई बाइक भी जब्त कर ली है।

पुलिस के अनुसार, थाना प्रभारी ध्रुव कुमार के नेतृत्व में संग्रामपुर पुल पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान परसा की ओर से आ रही हीरो पैशन प्रो (BR-10R-2271) बाइक को रोककर तलाशी ली गई। जांच के दौरान बाइक की डिक्की और सीट के नीचे छिपाकर रखी गई ब्लेंडर्स प्राइड की 375 एमएल की 23 बोतल और रॉयल स्टैग की 375 एमएल की 33 बोतल, कुल 56 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई।

पूछताछ के दौरान बाइक सवार शराब के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत कर पाया। इसके बाद पुलिस ने शराब और बाइक को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान एहसान मंसूरी (18 वर्ष), निवासी टनकमास गांव, थाना सन्हौला, जिला भागलपुर (बिहार) के रूप में हुई है।

इस मामले में हनवारा थाना कांड संख्या 27/26 दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में विकसित भारत रोजगार मिशन का प्रशिक्षण, ग्रामीणों तक रोजगार और आजीविका पहुंचाने पर जोर

पाकुड़िया: विकसित भारत रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार और आजीविका के अवसरों

बन्नोग्राम में लगा 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों को बिजली संकट से मिली राहत

क्षमता का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई, जिससे ग्रामीणों में

कनौजिया तांती व जोलहा समाज को सरकारी गजट में शामिल करने की मांग, मंत्री से मिला आश्वासन

मेहरमा: कनौजिया तांती व जोलहा समाज के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष ब्रजकिशोर प्रसाद ने राज्य सरकार से कनौजिया तांती एवं जोलहा समाज को सरकारी गजट में

मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर सम्मानित, बेहतर कानून व्यवस्था के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

गोड्डा: मेहरमा थाना क्षेत्र में बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और विभिन्न मामलों का त्वरित उद्भेदन करने के साथ आम लोगों की समस्याओं