हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में श्रद्धा से चीख तक, भगदड़ में टूटी बिछड़ी सांसें, 8 की मौत 30 से ज्यादा घायल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़ में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें एम्स हरिद्वार में भर्ती कराया गया है. करीब 30 लोगों घायल हुए हैं. रविवार को मंदिर में भारी भीड़ थी. इसी बीच भीड़ में बिजली का करंट आने की अफवाह अचानक से फैल गई. अफवाह के बाद भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए. रास्ता संकरा होने की वजह से लोगों को बचने की कोई जगह नहीं मिली. इस हादसे में 30 अन्य लोग घायल हो गए, घायलों में पांच की हालत नाजुक है. भगदड़ पर स्थानीय लोगों का कहना है कि सावन का महीना और रविवार का दिन होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे थे, भीड़ जुटने की उम्मीद थी इसके बाद भी मंदिर मार्ग पर प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के कोई खास इंतजाम नहीं थे. मची भगदड़ ने प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर मार्ग काफी संकरा है और इसी मार्ग से श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे और इसी से दर्शन करने के बाद वापस लौट भी रहे थे. रविवार तड़के से ही मंदिर में बड़ी संख्या में लोग आ रहे थे. सुबह सात बजे के बाद भीड़ इस कदर बढ़ी कि रास्ते में तिल रखने की भी जगह नहीं बची और लोग एक दूसरे से सट कर आगे खिसक रहे थे । सी बीच भीड़ में बिजली का करंट आने की अफवाह अचानक से फैल गई. अफवाह के बाद भगदड़ मच गई और लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए. रास्ता संकरा होने की वजह से लोगों को बचने की कोई जगह नहीं मिली. लोग एक दूसरे के शरीर पर चढ़कर निकलने की कोशिश करने लगे हादसे के बाद घायलों को हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर, हरिद्वार के जिला मजिस्ट्रेट को घटना की मजिस्ट्रेटी जांच करने का आदेश दिया गया है। मनसा देवी ट्रस्ट व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने ट्रस्ट की ओर से सहायता राशि की घोषणा की। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख और घायलों को एक-एक लाख रुपये ट्रस्ट की ओर से देने की घोषणा की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन