हाय , ये कैसी मज़बूरी ! नई-नवेली दुल्हन को जोर से लगी प्यास ,दूल्हा कार से उतरकर आया पानी लाने, दुल्हन बॉयफ्रेंड संग हुई फुर्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जमुई : बिहार के जमुई जिले में एक दुल्हन शादी के पांच दिन बाद अपने प्रेमी के साथ भाग गई। बांका जिले से बारात आई थी और शादी खुशी से संपन्न हुई। झाझा बाजार में दुल्हन ने पानी मांगा, दूल्हा उतरा और वह प्रेमी राजू कुमार के साथ फरार हो गई। बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र से बारात आई थी। शादी खुशी से संपन्न हुई। इसके  जब दूल्हा दुल्हन को लेकर ससुराल जा रहा था, तब रास्ते में यह घटना हुई। झाझा बाजार में दुल्हन ने पति से पानी लाने को कहा। दूल्हा पानी लेने गया, लेकिन जब वह लौटा तो दुल्हन गायब हो गई । बताया जा रहा है कि दूल्हे के उतरते ही दुल्हन अपने प्रेमी राजू कुमार के साथ भाग गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। लड़की के पिता ने राजू कुमार और दो अन्य युवकों और दो महिलाओं के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक युवती और राजू के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। नई दुल्हन ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने प्रेमी के साथ भागने का फैसला किया था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में झामुमो की आपात बैठक, 19 सितंबर के धरना-प्रदर्शन की बनाई रणनीति

पाकुड़िया। खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में 19 सितंबर को प्रस्तावित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए

पाकुड़ में दीपोत्सव के साथ मनाया गया तेली दिवस, एकजुटता का संदेश

पाकुड़। जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन रोड स्थित अनिल साहा के आवास पर अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के तत्वावधान में तेली दिवस समारोहपूर्वक मनाया

पाकुड़ में जन समाधान दिवस, डीसी मेघा भारद्वाज ने सुनीं आमजन की समस्याएं

पाकुड़। समाहरणालय में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत और जनहित से

पाकुड़ के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डीसी ने दी साइकिलिंग किट, नियमित अभ्यास और मेहनत का दिया संदेश

पाकुड़। जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में जिला प्रशासन की ओर से पहल