हूल दिवस पर लिट्टीपाड़ा पहुंची आदिवासी कांग्रेस की पदयात्रा, सिद्धो-कान्हू और तिलका मांझी को दी श्रद्धांजलि

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

लिट्टीपाड़ा: हूल दिवस के अवसर पर आदिवासी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मार्डी के नेतृत्व में दुमका से भोगनाडीह तक निकाली जा रही पदयात्रा सोमवार को लिट्टीपाड़ा पहुंची। यहां विश्राम के बाद पदयात्रियों ने लिट्टीपाड़ा चौक स्थित सिद्धो-कान्हू और तिलका मांझी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद आयोजित सभा में विभिन्न वक्ताओं ने हूल दिवस के ऐतिहासिक महत्व और आदिवासी समाज के अधिकारों पर अपने विचार रखे। हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि हूल दिवस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी समाज की पहचान को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस नेता रसका हेंब्रम ने कहा कि आदिवासी समाज को अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित रहना होगा। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सेबेस्टियन मरांडी ने आदिवासी इतिहास और उनके योगदान का सम्मान करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

प्रदेश अध्यक्ष जोसाय मार्डी ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी आदिवासी समाज को विभाजित करने और उन्हें मताधिकार से वंचित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज अपने अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट है।

सभा को नेशनल कॉर्डिनेटर आशिका कुजूर और अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य डॉ. सुशील मरांडी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पदयात्री, कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए। अंत में प्रखंड अध्यक्ष मुर्शीद आलम ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

भारती स्कूल ऑफ नर्सिंग में HIV और यौन संचारित रोगों पर जागरूकता कार्यशाला

गोड्डा: राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में HIV/AIDS से बचाव और नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे सघन जागरूकता अभियान के तहत रविवार को

महागामा के वार्ड 1 में जल निकासी की समस्या दूर करने की पहल, सड़क-नाली निर्माण जल्द

महागामा: नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 में लंबे समय से चली आ रही जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर वार्ड पार्षद रॉकी

महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास 65 वर्षीय किसान का शव मिला, नाली में गिरने से मौत की आशंका

पथरगामा: प्रखंड थाना क्षेत्र के महादेव कित्ता शिव मंदिर के पास रविवार शाम 65 वर्षीय किसान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

महेशपुर में ABVP ने मनाई शहीद भगत सिंह की जयंती, प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

महेशपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की महेशपुर नगर इकाई की ओर से सोमवार को शहीद भगत सिंह की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर भगत