हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कर दिया कुठाराघात : अर्जुन मुंडा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
रांची ; झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को अधिसूचित पेसा नियमावली को लेकर राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने पेसा एक्ट की आत्मा पर ही कुठाराघात कर दिया। झारखंड राज्य में पेसा नियमावली लागू करने की मांग लंबे समय से चल रही थी। कई लोग अदालत में भी गए। सरकार को बाध्य किया। कई दिनों के उधेड़बुंद के बाद कैबिनेट से पारित नियमावली सतह पर आई। श्री मुंडा ने झारखंड के प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी जनजाति समाज का स्वशासन उसकी पारंपरिक रूढ़िवादी व्यवस्था का अंग है जो आदिकाल से चला आ रहा लेकिन राज्य सरकार ने घोषित नियमावली के अभिप्रेत में ही इसकी आत्मा पर कुठाराघात कर दिया है। उन्होंने कहा कि पेसा एक्ट 1996 से ही बना हुआ है, लेकिन बेहतर तरीके से लागू करने के लिए राज्य सरकार को नियमावली बनाने की व्यवस्था है। लेकिन इसकी मूल भावना के साथ छेड़छाड़ करने का अधिकार किसी राज्य सरकार को नहीं है। कहा कि झारखंड सरकार ने जारी नियमावली में एक्ट के मूल विषय का एक प्रकार से कोल्ड ब्लडेड मर्डर करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी नियम की एक परिभाषा होती है जिसका उल्लेख उसके प्रस्तावना में किया जाता है। जो बताता है कि आगे इसका विस्तारित स्वरूप क्या होगा। कहा कि झारखंड सरकार ने जो पेसा नियमावली घोषित किया है, उसमें ग्रामसभा की निहित परिभाषा 1996 के एक्ट से अलग है। ग्राम सभा की परिभाषा में उसे छुपाया गया है। प्रस्तावना में परंपरा की बात कही गई है। जबकि एक्ट में रूढ़िजन्य विधि,धार्मिक प्रथा एवं परंपराओं के आधार पर परिभाषित किया गया है जो आदिकाल से चली आ रही है। और उसे ही ग्राम सभा कही जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमावली में परंपरा को भी परिभाषित नहीं किया है। जबकि इसके पूर्व देश के बाकी नौ राज्यों ने जहां पेसा एक्ट लागू है ग्रामसभा को एक्ट के अनुरूप ही परिभाषित किया है। उन्होंने कहा कि जब मूल भावना ही खत्म हो जाएगी तो इसका परिणाम अच्छा नहीं होगा। राज्य सरकार ने जो नियमावली घोषित किए हैं उससे राज्य सरकार की मंशा उजागर हो गई है। घोषित नियमावली एक प्रकार से जनजाति समाज के साथ बड़ा धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि इस नियमावली को प्रशासन और संस्थाएं अपने हिसाब से व्यवस्था करेंगी। शासन तंत्र का संस्थागत विकास धाराशाई होगा। उन्होंने कहा कि भले ही नियमावली पृष्ठों के आधार पर बड़ा है, लेकिन भावों के आधार पर शून्य है। जो बाद में संकट पैदा करेगा। झारखंड में नियमावली देर से बनने के बाद भी दुरुस्त नहीं बनी और मूल भावना से भटकती हुई दिख रही है। मुंडा ने राज्य सरकार पर चारित्रिक आधार पर जनजाति समाज की पहचान बदलने का आरोप लगाया। जैसे व्यक्ति की पहचान उसके परिवार से है उसी प्रकार जनजाति समाज का भी एक चारित्रिक पहचान है। उन्होंने कहा कि पांचवीं अनुसूची के क्षेत्र वाले राज्य सरकार को संवेदनशील होकर कार्य करने की आवश्यकता है लेकिन झारखंड सरकार में ऐसा नहीं दिख रहा है। यह सरकार आदिवासियों के प्रति संवेदनहीन सरकार है। प्रेसवार्ता में प्रदेश महामंत्री व सांसद डॉ प्रदीप वर्मा,मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह मीडिया प्रभारी अशोक बड़ाइक,प्रवक्ता राफिया नाज भी उपस्थित रहे।
kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन