हेमंत सोरेन महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर में आयोजित महाशिवरात्रि महोत्सव में हुए शामिल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

रांची। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पहाड़ी मंदिर परिसर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से भव्य महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल हुए और बाबा भोलेनाथ की पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर राज्य की प्रगति, सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने मंदिर में अपने हाथों त्रिशूल उठाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया और प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी पहाड़ी मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान शिव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन अत्यंत पवित्र और भक्ति से परिपूर्ण होता है। उन्होंने कामना की कि भगवान शिव सभी प्रदेशवासियों को सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रखें तथा राज्य में शांति और समृद्धि बनी रहे।

 

पूजा-अर्चना के उपरांत पहाड़ी मंदिर से भगवान शिव की पारंपरिक और भव्य बारात निकाली गई। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बारात में आस्था और सांस्कृतिक उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। भगवान शिव, माता पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के रूप में सजे कलाकारों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भूत-प्रेत और शिवगणों की टोली ढोल-नगाड़े और डमरू की थाप पर झूमती नजर आई। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए, जिससे पूरा शहर शिवमय हो उठा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में