हैवानियत की हद! आइसक्रीम फ्री में नहीं दी, तो बदमाश ने दुकानदार को मारी गोली

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार के भागलपुर में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. ताजा मामला लोदीपुर थाना के पास जिछो पोखर का है, जहां आइसक्रीम नहीं देने पर एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

मृतक की पहचान सरधो निवासी 22 वर्षीय दुखन तांती के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, भागवत कथा के दौरान दुखन तांती आइसक्रीम बेच रहा था. इसी दौरान एक युवक आया और फ्री में आइसक्रीम मांगने लगा. दुकानदार के इनकार करने पर बहस हो गई और बदमाश ने पिस्तौल निकालकर दुखन के मुंह में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. मृतक की मां ने कहा कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी. फिलहाल पुलिस जांच कर रही है.

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले