13 पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के साथ बैठक कर पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

तालझारी:  प्रखंड के बीडीओ कक्ष में गुरुवार को बीडीओ पवन कुमार ने प्रखंड के 13 पंचायतों के मुखिया और पंचायत समिति सदस्य के साथ बैठक कर पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की। बीडीओ ने 15वीं वित्त और मनरेगा योजना की राशि से ऐसे योजनाओं का चयन कर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया। जिससे गांवों की बुनियादी ढांचा को सुदृढ़ हो सके। उन्होंने अबुआ आवास के निर्माण में तेजी लाने और इसे प्राथमिकता के आधार पर ससमय पूरा करने को कहा। बीडीओ ने कहा कि योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन से ही जनता को इसका लाभ मिल सकेगा। योजनाओं की स्वीकृति से लेकर क्रियान्वयन में मुखिया और पंचायत समिति सदस्य की अहम भागीदारी होती है। मुखिया को योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर जागरूक और गंभीर रहना होगा। इस दौरान मुखिया से जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता देकर जनता तक लाभ पहुंचाने को कहा गया। उन्होंने सभी मुखिया और पंचायत समितियों से अधिकारियों-कर्मियों से समन्वय बना कर विकास योजनाओं का क्रियान्वयन करने और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरुरतमंदों तक पहुंचाने का निर्देश दिया। बैठक में मनरेगा कार्य के कार्यान्वयन में पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के अधिकार एवं कार्यों पर विस्तृत चर्चा किया गया।पंचायत समिति सदस्य और मुखिया के बीच बेहतर समन्वय बना रहे क्योंकि पंचायत मुखिया और समिति सदस्य दोनों ही प्रतिनिधि हैं।जनप्रतिनिधियों को सरकार के निर्देशानुसार ही कार्य करना है। विकास कार्य की गति बरकरार रखने के लिए सभी जनप्रतिनिधियों के बीच पारस्परिक समन्वय आवश्यक है। बिना आपसी सामंजस्य के कोई भी योजना सफल नही होगा और पंचायतों का विकास अवरुद्ध हो सकता है। बैठक में मुखिया पौलुस मुर्मू, गोपाल हाँसदा, मेरी टुडू, सबी मरांडी, रोजलीन मुर्मू, लखन पहाड़िया, पंचायत समिति सदस्य मोतीलाल मंडल, मोहम्मद जफर, सहित अन्य उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन