बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ उपायुक्त ने की भुगतान प्रक्रिया की समीक्षा

उपायुक्त बैठक
Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ : उपायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बैंकों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित भुगतान प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विभागों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की समुचित एवं विधिवत जांच के बाद ही भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और सतर्कता आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि या अनियमितता से बचा जा सके।

बैठक में सभी बैंक अधिकारियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में बैंकों की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी बैंकों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया, ताकि आम जनता को समय पर लाभ मिल सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, जलजमाव और सूने बाजार से बढ़ी परेशानी

पाकुड़िया: मंगलवार सुबह से पाकुड़िया प्रखंड में लगातार हो रही रिमझिम बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी है, वहीं आम जनजीवन

पाकुड़: सफल ऑपरेशन के बाद वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा से मिले उपाध्यक्ष राणा ओझा, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

पाकुड़: लंबे समय से पैर की गंभीर चोट से जूझ रहे नगर परिषद के वार्ड पार्षद कृष्ण शर्मा के सफल ऑपरेशन के बाद नगर परिषद

पाकुड़: रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम में शौचालय निर्माण का शुभारंभ, कांग्रेस ने SIR अभियान पर बनाई रणनीति

पाकुड़: पाकुड़ विधानसभा की विधायक निसात आलम ने मंगलवार को शहर स्थित रानी ज्योतिर्मय स्टेडियम परिसर में शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस

सहरसा में भाजपा ने लॉन्च किया समरसता संकल्प अभियान, गुरु रविदास जयंती वर्ष पर होंगे कई कार्यक्रम

सहरसा: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहरसा जिला इकाई ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए