147 यात्रियों से भरे इंडिगो विमान पर गिरी बिजली, कोलकाता एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कोलकाता: कोलकाता एयरपोर्ट पर खराब मौसम के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब इंडिगो की एक यात्री विमान पर बिजली गिर गई। फ्लाइट 6E6068 अगरतला जाने के लिए तैयार थी और विमान में 147 लोग सवार थे। तेज बारिश और आंधी के दौरान हुई इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सक्रिय हो गईं।

एहतियात के तौर पर सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। अधिकारियों के मुताबिक घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

विमानन अधिकारियों ने विमान की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि बड़ी दुर्घटना टल गई और सभी यात्री सुरक्षित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन