15 अगस्त से पहले पाकुड़ नगर की सभी स्ट्रीट लाइटें होंगी दुरुस्त : उपाध्यक्ष राणा ओझा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: स्वतंत्रता दिवस से पहले पाकुड़ नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सोमवार को नगर परिषद कार्यालय के सभाकक्ष में नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा की अध्यक्षता में बिजली मिस्त्रियों और विद्युत परिवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर के विभिन्न वार्डों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों की समीक्षा की गई और अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को प्राथमिकता के आधार पर सभी खराब लाइटों की मरम्मत कर जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रधान सहायक देवाशीष बर्मन, कनीय अभियंता सुमन कुमार, वार्ड पार्षद अनिकेत गोस्वामी, विमल चंद्र राउत, राजा अंसारी, रियाज अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने नगर की बेहतर प्रकाश व्यवस्था को नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवश्यक बताया।

उपाध्यक्ष राणा ओझा ने बिजली मिस्त्रियों और विद्युत परिवेक्षकों से कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं और आवश्यक संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर परिषद की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त से पहले नगर की सभी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कर उन्हें चालू किया जाएगा। वहीं, जो स्ट्रीट लाइटें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं, उनकी जगह नई लाइटें लगाई जाएंगी।

बैठक के दौरान बिजली मिस्त्रियों ने सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग भी रखी। इस पर उपाध्यक्ष ने आवश्यक सुरक्षा किट खरीदने का निर्णय लिया, ताकि कर्मी सुरक्षित वातावरण में बेहतर तरीके से कार्य कर सकें।

राणा ओझा ने विश्वास जताया कि स्वतंत्रता दिवस से पहले नगर के सभी प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और मोहल्लों में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पूरी तरह सुचारु कर दी जाएगी।

बैठक में बिजली मिस्त्री एवं विद्युत परिवेक्षक मैयमुर शेख, अनूप विश्वास, समीर सरकार, संजय कुमार मंडल, पियूष दास, शुकूर शेख, खैरुल शेख, गोपाल दास और सत्यम सरकार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी भी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा