Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
सिद्धारमैया: कर्नाटक के सियासी हालात इस समय हूबहू बीते अप्रैल में हुए बिहार घटनाक्रम जैसे नजर आ रहे हैं। वहाँ जिस तरह नीतीश कुमार ने अचानक मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ी थी, ठीक उसी अंदाज में कर्नाटक में सिद्धारमैया ने भी अचानक सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। पद त्यागने के बाद सिद्धारमैया ने जनता को भगवान का रूप बताते हुए उनका आभार जताया।

सिद्धारमैया: कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद सिद्धारमैया शुक्रवार को सीधे कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के दिल्ली स्थित आवास ’10 जनपथ’ पहुंचे। वहाँ उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। इस बेहद खास बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने बड़ी गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया और राज्य के ताजा राजनीतिक हालातों पर चर्चा की। बता दें कि राज्यपाल ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।

डीके शिवकुमार बनेंगे मुख्यमंत्री

कर्नाटक के सीएम पद से हटने के ठीक अगले दिन सिद्धारमैया ने राहुल गांधी से भेंट की। उन्होंने यह इस्तीफा कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व के कहने पर दिया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि अब डीके शिवकुमार राज्य के नए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। राहुल गांधी और सिद्धारमैया की इस बैठक में कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी रणदीप सुरजेवाला भी शामिल रहे। इस दौरान नेताओं ने मौजूदा कैबिनेट में फेरबदल, राज्यसभा चुनाव और राज्य में पार्टी की मौजूदा स्थिति जैसे गंभीर मसलों पर मंथन किया। राहुल गांधी से मिलने के बाद सिद्धारमैया ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से भी मुलाकात की।

कर्नाटक सीएम का पद छोड़ने के बाद राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया, शनिवार को विधायक दल की बैठक
राहुल गांधी और सिद्धारमैया गले मिलते हुए

 

सतीश जारकीहोली को मिल सकती है डिप्टी सीएम की कमान

सिद्धारमैया सरकार में मंत्री रहे सतीश जारकीहोली को लेकर चर्चा है कि वे नए कैबिनेट के चार उपमुख्यमंत्रियों में से एक बनाए जा सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस वरिष्ठ नेता के दफ्तर के बाहर लगी नेमप्लेट को कागज से ढकने और उनकी सरकारी गाड़ी से कर्नाटक सरकार का लोगो हटने के बाद कयासों का बाजार गर्म है। यह भी चर्चा है कि उन्हें कर्नाटक कांग्रेस (KPCC) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है। इधर बेलगावी में उनके समर्थकों ने जारकीहोली को बड़ा पद मिलने की मन्नत के साथ विशेष पूजा-अर्चना शुरू कर दी है।

नए नेता के चुनाव के लिए शनिवार को जुटेंगे कांग्रेसी विधायक

राज्य में सत्ता परिवर्तन के बीच नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए शनिवार शाम 4 बजे कर्नाटक कांग्रेस विधायक दल (CLP) की बैठक बुलाई गई है। विधायक दल के सचिव अल्लामप्रभु की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। विधानसभा के तीसरे फ्लोर पर होने वाली इस बेहद अहम बैठक की अगुवाई खुद निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया करेंगे।

हाई-लेवल मीटिंग के बाद सिद्धारमैया ने छोड़ा मुख्यमंत्री पद

इससे पहले सिद्धारमैया ने बृहस्पतिवार को सीएम पद से त्यागपत्र दे दिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेतृत्व व जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि वह एक राजनेता के तौर पर संविधान को ही अपना धर्म मानते हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि वह आलाकमान के निर्देश पर पद छोड़ रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि राज्यपाल इसे मंजूर कर लेंगे। जनता को भगवान बताते हुए उन्होंने सोनिया, राहुल और खरगे का आभार जताया। उनका यह इस्तीफा आवास पर हुई एक हाई-लेवल बैठक के बाद आया, जिसमें डीके शिवकुमार उनके प्रति सम्मान जताते नजर आए थे।

rohini shree
Author: rohini shree

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ में AIMIM ने शुरू किया SIR हेल्प डेस्क, हर पंचायत में सेवा केंद्र खोलने की घोषणा

पाकुड़: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के पाकुड़ जिला कार्यालय में SIR हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश सह-प्रभारी एवं एमएलसी

हिरणपुर शराब दुकान चोरी का खुलासा, कर्मचारी ही निकला आरोपी; सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

हिरणपुर: पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के सितपहाड़ी स्थित विदेशी शराब दुकान में हुई करीब 1.50 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा

कुश्ती में घायल पहलवान अनंत मुर्मू से मिलीं जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेम्ब्रम, आर्थिक सहायता देकर बढ़ाया हौसला

पाकुड़िया: पाकुड़ जिले के पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत बिशनपुर गांव के प्रसिद्ध पहलवान अनंत मुर्मू के इलाज और सहयोग के लिए प्रशासनिक एवं सामाजिक स्तर पर

बसंतराय के कैवा गांव में सड़क की समस्या, आजादी के बाद भी पक्की सड़क का इंतजार

बसंतराय: प्रखंड क्षेत्र के कैवा पंचायत अंतर्गत कैवा गांव के ग्रामीण आज भी सड़क की समस्या से जूझ रहे हैं। आजादी के कई दशक बीत