17 से 23 जनवरी तक भागलपुर में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा, श्रद्धालुओं में उत्साह

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में आगामी वर्ष जनवरी माह में कुबेरेश्वर धाम, मध्य प्रदेश के प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा का आयोजन किया जाएगा। शिव परिवार सेवा समिति भागलपुर की ओर से आयोजित आध्यात्मिक कथा कार्यक्रम में पंडित प्रदीप मिश्रा बतौर कथा वाचक शामिल होंगे। कार्यक्रम का आयोजन 17 जनवरी 2027 से 23 जनवरी 2027 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा ने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।

भागलपुर में प्रस्तावित इस कथा को लेकर शिवभक्तों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। गंगा समग्र की राष्ट्रीय सह सेविका प्रमुख श्वेता सिंह ने शिव परिवार समिति की ओर से पंडित प्रदीप मिश्रा से आत्मीय भेंट कर उन्हें भागलपुर में कथा के लिए आमंत्रित किया। श्वेता सिंह ने कहा कि जीवन में कुछ सौभाग्य ऐसे होते हैं, जिन्हें शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है। पूज्य महाराज जी से आत्मीय भेंट कर भागलपुर में आगामी कथा के लिए निमंत्रण देने का अवसर मिलना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है।

वहीं, नीरज कुमार सिंह ने कहा कि इस पुण्य अवसर का निमंत्रण लेकर जाना और पूज्य महाराज जी का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए अविस्मरणीय अनुभूति है। उन्होंने कहा कि भागलपुर में कथा के आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है। इस अवसर पर गौरव कुमार भी उपस्थित रहे।

शिव परिवार समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा के आयोजन को लेकर आगे की तैयारियां और आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएंगी। कार्यक्रम का स्थल जल्द ही सुनिश्चित किया जाएगा और इसके बाद इसकी जानकारी सर्वसाधारण को दी जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर, बंदियों को प्ली बार्गेनिंग की दी जानकारी

पाकुड़। झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ की ओर से पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह चिकित्सीय जांच शिविर का आयोजन

पाकुड़ में जेटीईटी अभ्यर्थियों के लिए निःशुल्क मॉक टेस्ट, सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परखी अपनी तैयारी

पाकुड़। जिले के बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड और जिला प्रशासन पाकुड़ के संयुक्त तत्वावधान में संचालित बिरसा मुंडा शिक्षण संस्थान में जेटीईटी की तैयारी

पाकुड़ में आलमगीर आलम की बैठक, जनसमस्याओं और SIR को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा

पाकुड़। झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आलमगीर आलम ने रविवार, 20 सितंबर 2026 को जिला कांग्रेस कार्यालय में पार्टी पदाधिकारियों

बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी और जेवरात समेत करीब 30 हजार की चोरी

मेहरमा। बलबड्डा थाना क्षेत्र के वीरनगर गांव में शनिवार को अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया। चोर घर से नकदी और जेवरात