20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: 20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की जूनियर बालक खो-खो टीम गुरुवार को खूंटी के लिए रवाना हुई। टीम में संत माइकल स्कूल महागामा, धपरा हाई स्कूल और प्लस टू हाई स्कूल के खिलाड़ियों की उल्लेखनीय भागीदारी है।

रवाना होने से पहले जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला खो-खो संघ के खेल सचिव आर्यन चंद्रवंशी ने कहा कि खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लिए कड़ी मेहनत की है और उन्हें पूरा विश्वास है कि टीम अनुशासन, समर्पण और खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर गोड्डा जिले का नाम राज्य स्तर पर रोशन करेगी।

टीम के कोच विजय कुमार मिर्धा ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि नियमित अभ्यास और कठिन परिश्रम का सकारात्मक परिणाम प्रतियोगिता में जरूर देखने को मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में गोड्डा जिला खो-खो के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा।

जिला खो-खो संघ ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

रघुनाथपुर विद्युत सब स्टेशन में कंट्रोल रूम का शिलान्यास, कई गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली

पाकुड़ : पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बुधवार को महत्वपूर्ण पहल की गई। 19 अगस्त 2026

खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो की तैयारी, गांव-गांव चलेगा अभियान

महेशपुर। झामुमो प्रखंड कार्यालय महेशपुर में प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद की अध्यक्षता में प्रखंड समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन भी अब्दुल

पाकुड़ में मारपीट के मामले में एक ही परिवार के चार दोषियों को 7 साल की सजा

पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे की अदालत ने मंगलवार को मारपीट के गंभीर मामले में एक ही परिवार के चार सदस्यों को

पाकुड़ में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू, शिव शीतला मंदिर में समिति का गठन

पाकुड़। शिव शीतला मंदिर के प्रांगण में 17 अगस्त 2026 को शिव शीतला मंदिर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में