2025 का सबसे लंबा सैन्य अभियान : कुलगाम में लगातार चौथे दिन आतंकियों को मार गिराने के लिए सैन्य ने ड्रोन से बरसाए बम

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में अखल खुलसन के घने जंगलों में छिपे आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए चल रहा सुरक्षा बलों का अभियान सोमवार को चौथे दिन में प्रवेश कर गया। इस अभियान में अभी तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं जबकि तीन जवान घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को इस जंगल में चार से पाँच आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके बाद एक अगस्त की शाम को आतंकवादियों को तलाशने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। आतंकवादियों की भीषण गोलीबारी के बाद भी पिछले 72 घंटों से इस अभियान को चलाया जा रहा है। इसमें सेना के विशेष बल, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान संयुक्त रूप से कार्रवाई कर रहे हैं। रुद्र लड़ाकू हेलीकॉप्टरों और निगरानी ड्रोनों की मदद से छिपे हुए आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इलाके की लगातार तलाशी ली जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि घने और ऊबड़-खाबड़ इलाकों ने तलाशी अभियान को खासा चुनौतीपूर्ण बना दिया है। इस अभियान में दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं और इनमें से एक स्थानीय आतंकवादी है। शेष छिपे आतंकवादियों को भागने से रोकने के लिए इलाके की कड़ी घेराबंदी की गई है। वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर कड़ी नज़र रख रहे हैं। विदित हो कि कश्मीर में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी मुठभेड़ है। गत 28 जुलाई को सुरक्षा बलों ने श्रीनगर में हरवान-दाचीगाम वन क्षेत्र में एक मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में इसकी जानकारी देते हुए कहा था कि ये तीनों आतंकवादी 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के लिए ज़िम्मेदार थे, जिसमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय घोड़े वाला मारे गए थे

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन