28 अगस्त को मनाया जाएगा रक्षाबंधन, जानें शुभ मुहूर्त – पंडित तरुण झा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सहरसा। भाई-बहनों के अटूट प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन 28 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। ब्रज किशोर ज्योतिष संस्थान एवं फाउंडेशन, डॉ. रहमान चौक, सहरसा के संस्थापक एवं कोशी के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित तरुण झा ने मिथिला विश्वविद्यालय पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन के शुभ मुहूर्त की जानकारी दी है।

पंडित तरुण झा ने बताया कि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त सूर्योदय से लेकर सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगा। हालांकि उदया तिथि में पूर्णिमा होने के कारण रक्षाबंधन का पर्व पूरे दिन मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त गुरुवार को सुबह 8 बजकर 39 मिनट के बाद शुरू होकर 28 अगस्त शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक रहेगी। 28 अगस्त को भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा।

पंडित झा के अनुसार शास्त्रीय परंपरा में रक्षाबंधन का उद्देश्य व्यक्ति की आयु और आरोग्य की रक्षा के साथ-साथ पारिवारिक स्नेह और प्रेम की भावना को मजबूत करना है। भविष्य पुराण में इंद्राणी द्वारा इंद्र की रक्षा के लिए रक्षा सूत्र बांधने का प्रसंग भी मिलता है।

उन्होंने बताया कि बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते समय उनकी लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। हिंदू धर्म के विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भी रक्षा सूत्र बांधते समय आचार्य संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करते हैं, जिसमें रक्षाबंधन का संबंध राजा बलि से भी जुड़ा हुआ है।

भविष्य पुराण के अनुसार इंद्राणी द्वारा निर्मित रक्षा सूत्र को देवगुरु बृहस्पति ने इंद्र के हाथों में बांधते समय इस मंत्र का उच्चारण किया था—

“येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः।
तेन त्वां प्रतिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल॥”

पंडित तरुण झा ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गणपुरा स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों को तनाव से बचाव के बताए उपाय

पाकुड़िया: प्रखंड के प्रोजेक्ट प्लस टू हाई स्कूल, गणपुरा में शनिवार को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका

स्वस्थ शरीर के साथ स्वस्थ मन भी जरूरी, पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पाकुड़: विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर शनिवार को पाकुड़ के ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य

पाकुड़ में डांडिया की धूम, प्रतिमा एंड ग्रुप और स्टेपअप डांस अकादमी के आयोजन में झूमीं महिलाएं

पाकुड़: दुर्गापूजा के पावन अवसर पर पाकुड़ शहर के बैंक कॉलोनी स्थित विवाह भवन में प्रतिमा एंड ग्रुप एवं स्टेपअप डांस अकादमी की ओर से

बसंतराय में बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

बसंतराय: झारखंड के गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी के मामले