36 घंटे बाद बदला गया ट्रांसफार्मर, श्रीरामपुर में बिजली आपूर्ति बहाल, लोगों को मिली राहत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: नगर पंचायत क्षेत्र के श्रीरामपुर वार्ड संख्या-8 में ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी के कारण करीब 36 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली नहीं रहने से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पेयजल संकट गहरा गया, जबकि बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।

बिजली संकट की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग के जेई आशीष कुमार और एसडीओ रंजीत कुमार से संपर्क किया। उन्होंने खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदलने और जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की।

अध्यक्ष प्रतिनिधि की पहल और बिजली विभाग की तत्परता के बाद खराब ट्रांसफार्मर को हटाकर उसकी जगह नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। आवश्यक तकनीकी परीक्षण और लाइन की जांच पूरी होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू कर दी गई।

करीब 36 घंटे बाद बिजली आने से लोगों ने राहत की सांस ली। घरों में पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण फिर से चलने लगे, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने कहा कि आम जनता की सुविधा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि भविष्य में ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड की समस्या को कम करने के लिए क्षेत्र में एक और ट्रांसफार्मर लगाने की मांग बिजली विभाग से की गई है, ताकि ऐसी तकनीकी खराबियों की पुनरावृत्ति न हो।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राजौनकला में गोड्डा पुलिस का नशा विरोधी जागरूकता अभियान, युवाओं को किया जागरूक

गोड्डा/पथरगामा: नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से गोड्डा पुलिस ने पथरगामा थाना क्षेत्र के राजौनकला गांव में ‘नशे को ना कहें’ जनजागरूकता अभियान चलाया।

गोड्डा नगर परिषद के सफाई कर्मियों का 6 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन, 9 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

गोड्डा: नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन का ऐलान कर दिया है। झारखंड लोकल बॉडीज इम्प्लाईज फेडरेशन के

महागामा में आम महोत्सव-सह-बागवानी मेले का आयोजन, आम की खुशबू से महका प्रखंड परिसर

महागामा (गोड्डा): महागामा प्रखंड परिसर गुरुवार को आम की विभिन्न किस्मों की खुशबू और रंग-बिरंगी बागवानी प्रदर्शनी से गुलजार हो उठा। पलाश (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड

20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता के लिए गोड्डा की टीम खूंटी रवाना, खिलाड़ियों को दी गई शुभकामनाएं

‘ गोड्डा: 20वीं जूनियर राज्य खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गोड्डा जिले की जूनियर बालक खो-खो टीम गुरुवार को खूंटी के लिए रवाना