4 वीं बिहार सोशल साइंस कांग्रेस 2025: “विज्ञान, समाज और विकास” पर होगी गहरी चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

17-18 मई 2025 को यू आर कॉलेज रोसड़ा और डी.बी.के.एन. कॉलेज नरहन के संयुक्त प्रयास से आयोजित

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय का होगा महत्वपूर्ण योगदान

समस्तीपुर/दरभंगा।  4वीं बिहार सोशल साइंस कांग्रेस 17-18 मई 2025 को “विज्ञान, समाज और विकास” के अहम विषय पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम का आयोजन बी एस एस ए द्वारा उदयनाचार्य महाविद्यालय, रोसड़ा और डी.बी.के.एन. कॉलेज, नरहन (समस्तीपुर) के सहयोग से किया जाएगा, जो कि लालित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय , दरभंगा के घटक संस्थान हैं।

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक प्रो. संजय कुमार चौधरी (माननीय उपकुलपति, लालित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा,संरक्षक),

डॉ. अजय कुमार पंडित (रजिस्ट्रार, लालित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा),अध्यक्ष बी एस एस ए प्रो. लालबाबू यादव,महासचिव बी एस एस ए डॉ. घनश्याम राय, प्रधानाचार्य यू आर कॉलेज रोसड़ा,संगठन सचिव,डॉ. रंजन कुमार सहायक प्रोफेसर, यू आर कॉलेज होंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य समाज में विज्ञान और विकास के परस्पर संबंधों को उजागर करना है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के विद्वानों, शोधकर्ताओं और छात्रों को एक साझा मंच पर लाकर समकालीन सामाजिक और विकासात्मक मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श करने का अवसर प्रदान करेगा। इस कांग्रेस के माध्यम से सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम शोध और विकास के नए मार्गों को साझा किया जाएगा, जिससे समाज के हर वर्ग के लिए बेहतर भविष्य की दिशा तय हो सके।

कांग्रेस के दौरान विशेष सत्रों में विज्ञान और समाज के रिश्ते को समझने, विकास की चुनौतियों और संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। यह कार्यक्रम राज्य भर के सामाजिक विज्ञान प्रेमियों और शोधकर्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है।

gaytri
Author: gaytri

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले